कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोण्डागांव ! त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 के अंतर्गत जिला पंचायत कोण्डागांव के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का प्रथम सम्मेलन आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत की नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, उपाध्यक्ष श्री हीरा सिंह नेताम तथा सभी सदस्यों ने अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की प्रतिज्ञा ली ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी और उपाध्यक्ष श्री हीरा सिंह नेताम ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और अपने-अपने क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद कोंडागांव उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी, श्री दीपेश अरोरा, श्री मनोज जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, उप संचालक पंचायत श्री बलराम मोरे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।








