Buy Advt. Space

जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में दिनांक 13 सितम्बर 2025 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में 8518 प्रकरण में सुलह समाधान से राशि 2,94,89,696/- करोड़ का अवार्ड पारित

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर* के निर्देशानुसार दिनांक 13.09.2025 को न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव किरण चतुर्वेदी महोदया के द्वारा माँ सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर नेशनल लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात नेशनल लोक अदालत में रखे गये लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये गए।

जिला न्यायालय कोण्डागांव के चार न्यायालयों में एवं तालुका विधिक सेवा समिति केशकाल के न्यायालय में एक खण्डपीठ तथा तालुका विधिक सेवा समिति नारायणपुर के न्यायालय में दो खण्डपीठ तथा राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु राजस्व न्यायालय में एक-एक खण्डपीठ द्वारा दिनांक 13 सितम्बर 2025 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें राजीनामा योग्य मामलों को आपसी राजीनामा के माध्यम से निराकरण किया गया। जिसमें कोण्डागांव, केशकाल, नारायणपुर न्यायालय में बैंक रिकवरी के कुल 1384 प्रकरण निराकरण हुआ जिसमें कुल राशि 60,61,516/- अवार्ड प्राप्त हुआ।

आपराधिक प्रकरण कुल 21 प्रकरण निराकृत हुए। बिजली बिल के कुल प्रकरण 1691 निराकृत हुए जिसमें कुल राशि 13,63,314/- प्राप्त हुआ। मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण 14 निराकृत हुए जिसमें कुल राशि 1,50,91,600/- प्राप्त हुआ। चेक बाउंस के कुल प्रकरण 05 निराकृत हुए जिसमें कुल राशि 7,47,000/- प्राप्त हुआ। अन्य सिविल के कुल प्रकरण 06 निराकृत हुए जिसमें कुल राशि 10,50,793/- प्राप्त हुआ। ट्रॉफिक चालान के कुल प्रकरण 1346 निराकृत हुए जिसमें कुल राशि 48,23,000/- प्राप्त हुआ। राजस्व प्रकरण के कुल प्रकरण 3047 निराकृत हुए। नगर पालिका कोण्डागांव एवं नारायणपुर के कुल 745 निराकृत हुए जिसमें कुल राशि 3,39,558/- प्राप्त हुआ। दूरसंचार के कुल प्रकरण 232 निराकृत हुए जिसमें कुल राशि 2,315/- प्राप्त हुआ। तथा अन्य मामलों के कुल 27 प्रकरण निराकृत हुए जिसमें कुल राशि 10,600/- प्राप्त हुआ।

इस प्रकार समस्त न्यायालय/राजस्व न्यायालय के माध्यम से कुल 8,518 प्रकरण का निराकरण किया गया जिसमें आपराधिक प्रकरण का समन शुल्क एवं शिविल प्रकरण का कुल राशि 2,94,89,696/- रूपये का अवार्ड पारित किया गया।

उपरोक्त सभी खण्डपीठों के पीठासीन अधिकारी, सदस्यगण, अधिवक्तागण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगणों के उपस्थिति व सहयोग से उपरोक्त सफलता प्राप्त की जा सकी। साथ ही जिला चिकित्सालय कोण्डागांव की टीम के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दूर दराज से आये पक्षकारगण का बी.पी. सूगर का जांच किया गया। साथ ही अधिकार मित्रों के द्वारा पक्षकारों को शॉट विडियों दिखाकर प्रचार-प्रसार भी किया गया। इसी प्रकार बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा कोण्डागांव के द्वारा टेंट स्टॉल का सहयोग किया गया।


इसी दौरान सभी खण्डपीठों के न्यायाधीश महोदयों ने प्रकरणों में समाधान प्राप्त करने वालों पक्षकारों को न्याय वृक्ष के रूप में काजू, जामुन, आंवला इत्यादि वृक्ष भेंट कर सम्मानति किया गया। इस पहल का उद्देश्य न्याय के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्रोत्साहित करना था। इस पहलों के माध्यम से न्यायपालिका ने न केवल विवादों का समाधान किया बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों का भी निर्वहन किया।

Leave a Comment