कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
रायपुर, दिनांक 24 अक्टूबर 2025
शिवसेना द्वारा प्रस्तावित “हिंदू राष्ट्र मोर्चा” जो कि दंतेवाड़ा स्थित माँ दंतेश्वरी मंदिर से11 नवंबर से प्रारंभ होकर 14 नवंबर 2025 को रायपुर में समाप्त होगा, उसके प्रथम चरण की रूपरेखा आज निर्धारित की गई।
इस अवसर पर युवा सेना प्रदेश अध्यक्ष श्री सन्नी देशमुख, प्रदेश महासचिव कामगार सेना श्री संतोष मार्कण्डेय, श्री बल्लू जांगड़े एवं श्री आनंद तिवारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से यात्रा के कार्यक्रम, मार्ग और जनसंपर्क सभाओं की विस्तृत रूपरेखा तैयार की।गई है जिसमें कोंडागांव जिले के 4 जगहों पर नुक्कड सभाओं जनजागरण के माध्यम से जनता को संबोधित किया जाना है कोंडागांव बस स्टॉप गांधी चौक फरसगांव केसकाल
हिंदू राष्ट्र मोर्चा का उद्देश्य समाज में हिंदू एकता, धार्मिक जागरूकता एवं सांस्कृतिक गौरव को सशक्त करना है। यह यात्रा दंतेवाड़ा से प्रारंभ होकर जगदलपुर, कोंडागांव, केशकाल, कांकेर, धमतरी होते हुए रायपुर पहुंचेगी। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
युवासेना छग प्रमुख श्री सन्नी देशमुख ने कहा कि “यह मोर्चा हिंदू समाज की जागृति का प्रतीक बनेगा और पूरे प्रदेश में धार्मिक एकता का संदेश देगा।”








