दुर्ग l जिला कलेक्टर पहुंच ज्ञापन सौंपा गया जिसमे इन मांगों को रखा गया जिसमे समर्थ उत्कर्ष समिति जिले के ट्रांसजेंडर समुदाय के उत्थान और सशक्तिकरण
की दिशा में कार्यरत है ट्रांसजेंडर समुदाय अपने जन्म और वर्तमान परिस्थितियों में अपनी पहचान हेतु प्रयासरत हैं
और संघर्ष शील हैंआजआर्थिक,चिकित्सकीय,मानसिक, मौखिक, शारीरिक, और सामाजिक समस्याओं के साथ ये लोग आवास की समस्या का सामना भी कर रहे हैं।
इस दिशा में हम कुछ संवेदनशील लोग मिलकर उपरोक्त समिति के माध्यम
से इनकी परेशानियों के उन्मूलन हेतु पिछले कुछ सालों से प्रयासरत हैं।
समिति ने यह पाया कि ये लोग कुछ समस्याओं का सामना कर रहे हैं जिस ओर
प्रशासन को ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं-
1.समाज से निष्कासित होने के बाद रहने की समस्या।
- ट्रांसजेंडर को सम्मान दिलाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु उनकी क्षमता अनुसार हम उनके लिए प्रशिक्षण कौशल कार्यक्रम का आयोजन करना चाहते हैं ताकि वह प्रशिक्षित होकर अपनी आजीविका को चला सके किंतु हमारे पास स्थान का अभाव है।
समिति का यह उद्देश्य है कि उनके द्वारा निर्मित सामग्री के लिए बाजार भी उपलब्ध कराया जाए जिससे वे भी सशक्त होकर देश-विदेश में अपनी कला का प्रदर्शन कर सके और आत्मनिर्भर बन सके ।








