रवि गहने जालबांधा क्षेत्र के किसानों को किसानी के दिनों में खाद की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सहकारी समिति में समय पर खाद उपलब्ध न होने के कारण किसान रोजाना खाद लेने पहुंचते हैं, लेकिन निराश होकर खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
किसानों का कहना है कि उन्हें जहां 10 बोरी खाद की जरूरत होती है, वहां मात्र 1 बोरी खाद मिल पा रही है। मजबूरी में कई किसानों को खुले बाजार से महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है।
इस स्थिति पर विधायक प्रतिनिधि रिंकू गुप्ता ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि “किसानी के दिनों में समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध होना जरूरी है। सहकारी समिति में तत्काल खाद की आपूर्ति की जाए, ताकि किसान खुले बाजार में महंगे दामों पर खाद खरीदने से बच सकें।”
किसानों का कहना है कि निजी दुकानों पर यूरिया और डीएपी हर समय उपलब्ध रहते हैं, लेकिन सरकारी खाद गोदाम में पर्याप्त पूर्ति नहीं हो पा रही है। समय पर खाद की आपूर्ति नहीं हुई तो इस बार की फसल प्रभावित हो सकती है।
जालबांधा : सहकारी समिति में खाद संकट, किसान परेशान








