Buy Advt. Space

जालबांधा : पाकिटमार चोरों से रहें सावधान, पुलिस ने दो को पकड़ा

By

रवि गहने जालबांधा। क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं से लोग परेशान हैं। पिछले तीन हफ्तों से बाजार में किसी का पर्स, किसी का नकद तो किसी का मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायतें मिल रही थीं। चोर इतनी सफाई से वारदात करते थे कि पर्स में रखे आधार कार्ड, लाइसेंस और रुपये चोरी हो जाने के बाद लोगों को पता तक नहीं चलता था।

सबसे ज्यादा घटनाएं शराब दुकान में सामने आईं, जहाँ कई बार शराब प्रेमियों के पर्स और मोबाइल फोन गायब हो गए। लगातार बढ़ती चोरी को देखते हुए सतर्क लोगों ने दो संदिग्धों को शराब दुकान से पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पकड़े गए आरोपी

1. राजू यादव पिता स्व. भीखम यादव, उम्र 48 वर्ष, निवासी – वार्ड नं. 17, चिखली, राजनांदगांव


2. तुलसी पिता धर्मेंद्र, उम्र 30 वर्ष, निवासी – स्टेशनपारा वार्ड नं. 06, चिखली, राजनांदगांव



आरोपी राजनांदगांव से आकर जालबांधा बाजार और शराब दुकान में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

पुलिस की कार्रवाई

पकड़े गए आरोपियों पर धारा 170, 126, 135 (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जालबांधा पुलिस चौकी द्वारा कार्रवाई की गई है।

लगातार हो रही इन घटनाओं से बाजार और ग्रामीण क्षेत्र के लोग सतर्क हो गए हैं और पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Leave a Comment