Buy Advt. Space

जालबांधा ग्राम पंचायत भोथी में  फिर रासायनिक कंपनी खोलने की तैयारी पर सरपंच और ग्रामीण ने लगाई रोक

By

खैरागढ़ से रवि गहने की रिपोर्ट

खैरागढ़ ! जालबांधा (ग्राम पंचायत भोथी में  फिर रासायनिक कंपनी खोलने की तैयारी पर सरपंच और ग्रामीण ने लगाई रोक) ग्राम पंचायत भोथी में विमला कम्पनी रासायनिक कंपनी के खिलाफ ग्रामीण और पंचायत  ने मिलकर   मोर्चा खोल  दिया है  एक संस्था पंचायत क्षेत्र में एक नई रासायनिक कंपनी संचालित करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र एननोसी की मांग कर रही थी ।

ग्रामीणों और पंचायत ने पर्यावरण  के खतरे  को और जनहित को देखते हुए एनओसी जारी करने से साफ़ साफ इंकार कर दिया पंचायत के अनुसार प्रस्तावित इकाई ग्राम क्षेत्र के गांव से 500 मीटर की दूरी पर स्थापित की जानी है जबकि पहले से ही इस क्षेत्र में एक रासायनिक कंपनी कार्यरत है जिससे स्थानीय लोगों को दुर्गंध दमघुट  वातावरण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं झेलनी  पड़ रही है ग्रामीणों का कहना है की दूसरी फैक्ट्री आने से स्थिति और बिगड़ेगी । अभी एक कंपनी खुली है जिसमें रोड में  आने जाने  के आख से आंसू निकल जाता  इतना तेज दम घुटन जैसे  बदबू निकलता है 


पंचायत और ग्रामीणों ने जताई आपत्ति  सरपंच व ग्रामीणों ने खैरागढ़ कलेक्टर को आवेदन देकर आग्रह किया पर्यावरण और स्वास्थ्य को मध्य नजर रखते हुए इस नई कंपनी को अनुमति न दिया जाए ।


कंपनी के प्रतिनिधियों के द्वारा यहां कहने और सुनने को मिलता है यदि ग्राम पंचायत अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं देता है तो हम ऊपर से SDM या कलेक्टर से करवा लेंगे ऐसा कहा जा रहा है


सरपंच व ग्रामीण स्पष्ट किया है कि ग्राम पंचायत का निर्णय जनहित में लिया गया है और वह किसी के दबाव में आकर अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नहीं करेगा । सरपंच और ग्रामीणों का कहना है कि भविष्य को देखते हुए बच्चों की सेहत और किसानों की फसल पर असर पड़ेगा इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।


ग्रामीणों की यह आवाज शासन प्रशासन तक पहुंच गई है और उम्मीद जताई जा रहा है कि जिला प्रशासन की की ओर से पंचायत व ग्रामीणों की आपत्ति को गंभीरता से लेते हुए कोई फैसला नहीं करेगी  ।


ग्राम पंचायत भोथी के सरपंच श्री विनोद वर्मा  दिलेश्वर यादव संदीप वर्मा और ग्रामीण जन उपस्थित थे  आसपास के गांव पोटिया भोथीं  जालबांधा  शेरगढ़ मोहदी बिजेतला

Leave a Comment