Buy Advt. Space

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! साप्ताहिक जनदर्शन में आज कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आम नागरिकों की जनसमस्याओं से अवगत हुए। जनदर्शन में ग्राम माकड़ी निवासी श्री मंगलराम ने उनकी जमीन पर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा कब्जा कर फसल लगाने की शिकायत की। कलेक्टर ने उनकी शिकायत पर एसडीएम कोण्डागांव को जांच हेतु निर्देशित किया। ग्राम पंचयत नवागांव के अंतर्गत ग्राम खोड़सानार के ग्रामीणों ने मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से हो रही परेशानियों की जानकारी देते हुए मोबाईल टॉवर लगाने की मांग की। ग्राम पेण्ड्रावन निवासी श्री मयाराम एवं उनके परिवार ने उनके पैतृक जमीन पर कब्जा होने पर सीमांकन की मांग की। उनकी मांग पर एसडीएम केशकाल को निर्देशित किया। इसके अलावा विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर कई आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment