कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोण्डागांव ! हर घर तिरंगा‘ राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत ग्राम पुंगरपाल (ग्राम पंचायत टेकापाल, जिला कोण्डागांव) में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कोण्डागांव द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामवासियों ने पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, स्वच्छता की अनिवार्यता, और सुरक्षित जल के महत्व पर जानकारी दी गई। सभी उपस्थित लोगों ने यह संकल्प किया कि वे न केवल अपने गांव को साफ-सुथरा और प्लास्टिक-मुक्त बनाएंगे, बल्कि जल संसाधनों की रक्षा करेंगे और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान विद्यालय एवं ओवरहेड टैंक परिसर की सफाई की गई। इसके साथ ही वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया, ताकि गांव का परिवेश स्वच्छ और हरित बना रहे। इस अवसर पर जल जीवन मिशन, कोण्डागांव से सुहानी बक्शी, हेमलता यादव, मितलेश साहू और श्यामलाल कोर्राम, सरपंच मोती राम कोर्राम उपस्थित रहे।








