दीनदयाल यदु/ जिला ब्यूरो चीफ
छुईखदान । राजनांदगांव लोकसभा के सांसद संतोष पांडेय के निज निवास में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विक्रांत चंद्राकर ने अपने टीम के साथ सांसद से मुलाकात कर छुई खदान क्षेत्र को सीधे दुर्ग से जोड़ने की मांग की गई ।
प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विक्रांत चंद्राकर ने बताया कि छुई खदान से मंडला-बिजलदेही से होते हुए जालबांधा मार्ग को एडीबी के माध्यम से 2 लेन मार्ग बनाकर सीधे दुर्ग से जोड़ने की मांग सांसद से की गई । उन्होंने बताया कि इस मार्ग का छुई खदान से जुड़ने से छुई खदान क्षेत्र के साथ साथ साल्हेवारा के सुदूर वनांचल क्षेत्र के लोगों को कम से कम दूरी तय करनी पड़ेगी ।
साथ ही उनके लिए छुईखदान-मंडला से बिजलदेही-जालबाँधा से दुर्ग के लिए सीधा रास्ता बन जाएगा और इस मार्ग के खुलने से लोगों का समय भी बचेगा । सांसद पाण्डेय ने इस बात को गंभीरता से लेते हुए इस मार्ग के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द स्वीकृत करने का आश्वासन दिया है। मुलाकात के दौरान साथ में अर्जुन महोबिया, अजेन दशरिया,किशन सिलोटिया आदि उपस्थित रहे।








