Buy Advt. Space

छुईखदान बस स्टैंड पर अवैध पार्किंग भविष्य में हो सकती है दुर्घटना: प्रशासन से कार्रवाई की मांग

By

दीनदयाल यदु/जिला ब्यूरो चीफ

छुईखदान । छुईखदान नगर के सड़क किनारे और बस स्टैंड में अवैध रूप से खड़े मालवाहकों से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दर्जन भर से ज्यादा मालवाहक वाहन यहां पर पार्क किए जाते हैं, जिससे सवारी बसों, मोटरसाइकल और पैदल चलने वालों के लिए रास्ता संकुचित हो जाता है। खासकर स्कूली बच्चों के लिए यह एक गंभीर खतरा बन गया है, क्योंकि उन्हें इन वाहनों के बीच से गुजरने में कठिनाई होती है।स्थानीय नागरिकों और प्रबुद्ध जनों का कहना है कि सड़क और बस स्टैंड को पार्किंग स्थल के रूप में इस्तेमाल करना पूरी तरह से गलत है।

ऐसे अवैध पार्किंग से न केवल यातायात जाम की स्थिति बनती है, बल्कि दुर्घटनाओं का भी खतरा बढ़ जाता है।हालांकि, इस मुद्दे पर नगर प्रशासन और यातायात विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। लोग अब इस समस्या का समाधान चाहते हैं और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते इस पर ध्यान नहीं देगा, तो यह समस्या और बढ़ सकती है।इस मुद्दे को लेकर नागरिकों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने और पार्किंग की व्यवस्था को ठीक करने की अपील की है।

Leave a Comment