Buy Advt. Space

छात्रा से छेड़खानी के आरोप में प्राचार्य पर FIR दर्ज

By


जितेंद्र पांडे बिलासपुर। कोटा ब्लॉक के जोगीपुर हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य मनीष वर्मा पर स्कूल की छात्रा ने छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया है। छात्रा के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ प्राचार्य ने गलत हरकत की।

शिकायत के अनुसार, छात्रा ने अपने पिता को बताया कि 15 अगस्त के चार दिन पहले प्राचार्य उसे और उसकी दो सहेलियों को स्कूल के बड़े हाल में सफाई और किताब लाने के बहाने बुलाए थे। इस दौरान उन्होंने छात्रा को गलत नियत से देखा और उसके कमर को अनुचित तरीके से छुआ। छात्रा की सहेलियों ने भी इस घटना को देखा।

पीड़िता के पिता ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर बताया कि उनकी बेटी कक्षा 9वीं की छात्रा है और आरोपी प्राचार्य की हरकत से मानसिक रूप से आहत है। उन्होंने तत्काल कार्रवाई की मांग की।

कोटा पुलिस ने छात्रा के बयान और शिकायत के आधार पर प्रभारी प्राचार्य मनीष वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment