Buy Advt. Space

छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टेबाजी पर सख्ती, डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान

By


दुर्ग। छत्तीसगढ़ सरकार अब ऑनलाइन सट्टेबाजी और मनी गेमिंग ऐप्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रविवार को दुर्ग जिले के मड़ियापार गांव में आयोजित पोला महोत्सव एवं किसान महोत्सव में शामिल होकर इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी ऐप्स समाज के लिए बेहद हानिकारक साबित हो रहे हैं। इनमें वास्तविक पैसों का लेन-देन होता है, जिससे खासकर युवा वर्ग तेजी से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि

“मनी गेमिंग समाज के लिए खतरनाक है। जो लोग कानून तोड़ेंगे, उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।”

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि सरकार इस दिशा में ठोस कानून और सख्त कार्रवाई के लिए कदम उठा रही है। ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

सरकार का संदेश साफ है  छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टेबाजी और अवैध मनी गेमिंग को अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Leave a Comment