Buy Advt. Space

छत्‍तीसगढ़ में आज लग सकती है चुनाव आचार संहिता,दोपहर बाद घोषणा संभव

By

छत्तीसगढ़ ! छत्तीसगढ़ में इस बार पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को एक साथ कराए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां अब अंतिम चरण पर है। इसी बीच आज राज्य निर्वाचन आयोग एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। संभावना जताई जा रही है कि आयोग आज दोनों चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 18 जनवरी को हो गया था।

Click here more details



कहा जा रहा है कि फरवरी के अंत तक दोनों चुनाव चुनाव खत्म हो जाएंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय के चुनाव EVM से ही होंगे। जबकि पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। इसे लेकर राज्य सरकार ने राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर दी है।

जिसमें मतपत्र का प्रावधान विलोपित कर EVM से चुनाव कराने के संशोधित प्रावधान लागू किए गए हैं।

Leave a Comment