छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के एन एच एम कर्मचारियों का हड़ताल का 32 वें दिन भी जारी रहा| एन एच एम के कर्मचारियों ने धरना स्थल तूता रायपुर में जेल भरो आंदोलन किया | जिसमें 16 जिलों के 10,000 एन एच एम कर्मचारी उपस्थित थे| बाकी जिलों के 6000 कर्मचारी अपने धरना स्थल पर हड़ताल पर थे| छत्तीसगढ़ प्रदेश के एन एच एम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित कुमार मिरी ने कहा की जब तक सरकार हम सभी 25 कर्मचारियों का बर्खास्तगी का आदेश शून्य नहीं कर देती और हमारी मांगे सरकार पूरा नहीं कर देती हम हड़ताल से वापस नहीं लेंगे |
दुर्ग जिला के एन एच एम के अध्यक्ष डॉ आलोक शर्मा ने कहा की सरकार जब तक हमारे 10 मांगे पूरा नहीं कर देती हम हड़ताल से वापस नहीं जाएंगे|
दुर्ग जिला के एन एच एम के मुख्य प्रवक्ता हिमांशु चंद्राकर ने कहा की एन एच एम कर्मचारी 20 सालों से सेवा दे रहे हैं| और उनकी सैलरी बहुत कम है| जिससे उनको अपने और अपने परिवार का भरण-पोषण करने में बहुत परेशानी हो रही | अतः छत्तीसगढ़ सरकार से अनुरोध है| कि एन एच एम कर्मचारियों की परेशानी को सरकार हल कर कर्मचारियों को ग्रेड पे , 27% और नियमितीकरण कर एन एच एम कर्मचारियों की मांगे पूरा करें|
छत्तीसगढ़ प्रदेश के 10000 एन एच एम कर्मचारियों ने जेल भरो आंदोलन किया








