Buy Advt. Space

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 58 डीएसपी तबादलित, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

By


रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। गृह विभाग से जारी आदेश के अनुसार कुल 58 पुलिस अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। इनमें 45 डीएसपी, 7 सहायक सेनानी और 6 अन्य शाखाओं के डीएसपी शामिल हैं।

इस फेरबदल में हाल ही में निरीक्षक से डीएसपी पद पर पदोन्नत हुए अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। रमाकांत साहू को रायपुर सिविल लाइन का नया सीएसपी नियुक्त किया गया है।

पुलिस महकमे में इस बड़े पैमाने पर तबादले से विभागीय कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Comment