कोंडागांव से बन्नूराम यादव कि रिपोर्ट
कोण्डागांव ! विकासखण्ड माकड़ी एवं बड़ेराजपुर के चिन्हित ग्राम में से निहित ग्राम टेंवसा, कोगेरा, कलगांव एवं खजरावंड में चिराग परियोजना अन्तर्गत एक दिवसीय कृषक परिवार प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें 225 कृषक परिवार सदस्य शामिल हुए।

प्रशिक्षण में पोषण एवं बागवानी क्रियाकलाप के घटक पोषण, व्यक्तिगत बाड़ी, बाड़ी फेंसिंग, ग्रेवेटि ड्रीप, बाड़ी फसल प्रदर्शन तथा सामुदायिक बाड़ी में की जाने वाली उद्यानिकी गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
साथ ही प्रशिक्षण में घटकों के अन्तर्गत प्रावधानित अनुदान सहायता राशि के बारे में विभागीय अधिकारी कर्मचारियों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को जानकारी दी गई। कृषक परिवार सदस्यों को बताया गया कि प्रावधानित अनुदान राशि विभिन्न घटकों में उपयोग लाये जाने वाली आदान सामाग्री का क्रय कृषक द्वारा स्वयं की जावेगी। अनुदान राशि क्रय सामाग्री उपयोग एवं भौतिक सत्यापन के बाद अनुदान की राशि कृषक के खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी।
प्रशिक्षण के दौरान ग्राम टेंवसा एवं खजरावंड में उपस्थित कृषि विज्ञान केन्द्र बोरगांव के वैज्ञानिक डॉ. सुरेश मरकाम द्वारा जैविक खेती, बीजोपचार, वार्षिक बाड़ी, खेती प्रणाली तथा समन्वित कृषि प्रणाली पर विस्तृत तकनीकी जानकारी दी गई। मौके पर विभागीय अधिकारी-कर्मचारी के अलावा श्री विमल कुमार गौतम, सहायक संचालक उद्यान, कोण्डागांव, उपस्थित थे।








