Buy Advt. Space

चाचा एवं भतिजे द्वारा राजीखुशी से राजीनामा किया उन्हें न्यायालय द्वारा पौधा देकर सम्मानित किया गया।

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार दिनांक 13.09.2025 को माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्य क्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्रीमती किरण चतुर्वेदी के मार्गदर्शन एवं उनकी उपस्थिति में कोण्डागांव न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें चाचा एवं भतिजे के मध्य यह प्रकरण मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोण्डागांव का वर्ष 2024 से यह प्रकरण लंबित था।

प्रार्थी आरोपीगण चाचा है। पीठासीन अधिकारी द्वारा प्रार्थी एवं आरोपीगण को सामझाईश दिये जाने पर आरोपीगण ने अपनी गलती मानते हुये प्रार्थी के पैर छूकर क्षमा मांग कर भविष्य में दुबारा अपने चाचा से विवाद नहीं करने का संकल्प लिया तथा दोनों पक्ष आपस में राजी खुशी से राजीनामा के लिये तैयार होकर आज दिनांक 13.09.2025 को नेशनल लोक अदालत में प्रार्थी एवं आरोपीगण द्वारा राजीनामा किये जाने से उक्त प्रकरण राजीनामा के आधार पर समाप्त किया गया। प्रकरण में सफलतापूर्वक राजीनामा किये जाने पर प्रार्थी को माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोण्डागांव, जिला-कोण्डागांव (छ०ग०) रेशमा वैरागी पटेल के द्वारा पौधा वितरण किया गया।

Leave a Comment