दीनदयाल यदु/जिला ब्यूरो चीफ
छुईखदान । महिला को घर में अकेली जानकर आरोपी कमलेश जंघेल द्वारा घर में घूसकर महिला के साथ छेड़खानी किया गया जिसकी लिखित शिकायत के आधार पर अपराध पंजीबध्द किया गया
जिसमे पुलिस अधीक्षक खैरागढ-छुईखदान-गंड़ई त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश गौतम के द्वारा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ लालचंद मोहले को विवेचना अधिकारी नियुक्त कर त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किए जाने पर थाना छुईखदान प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर गेन्दले के नेतृत्व में आरोपी की पता तलाश करायी जाकर आरोपी कमलेश वर्मा उर्फ कमलेश जंघेल पिता विजय वर्मा उम्र 27 साल साकिन साल्हेकला थाना छुईखदान जिला केसीजी को थाना छुईखदान के अपराध क्रमांक 325/2024 धारा 75(1), 331(3) बीएनएस, अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 की धारा 3(1)ब, 3(2)V(क) के तहत कार्यवाही कर आरोपी को आज दिनांक 04.11.2024 को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया ।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक शिवशंकर गेन्दले, उपनिरीक्षक बी0आर0 सिन्हा, आर0 623 सुशील साय पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।








