Buy Advt. Space

घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय दुर्ग के द्वारा मितानिन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

By

घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय, दुर्ग (छ०ग०) के द्वारा बाम्बे आवास

हमर बेस्ट, उरला वार्ड-58, दुर्ग में दिनांक 23.11.2023 दिन गुरूवार

मितानिन सम्माह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सीटी

कॉर्डिनेटर श्री भिकू देशमुख, एरिया कॉर्डिनेटर श्रीमती किरण बोपाराम, मास्टर ट्रेनर

श्रीमती हेमलता साहू, श्रीमती लक्ष्मी साहा तथा नंदिता मजूमदार का स्वागत दयानंद

शिक्षा समिति, दुर्ग के कार्यकारी अध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह गुप्ता जी तथा सदस्य

श्री आकाश मजूमदार जी के द्वारा मुख्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित

किया गया। सभी मितानिन बहनों को घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय, दुर्ग

(छ०ग०) एवं रेडक्रॉस सोसायटी के द्वारा मोमेन्टो एवं कंबल देकर सम्मानित किया

गया। सीटी कॉर्डिनेटर श्री भिकू देशमुख के द्वारा बताया गया कि आज ही के दिन

23.11.2002 को मितानिन दिवस की स्थापना की गई थी। उस समय से लेकर

आज तक ऐसा सम्मान समारोह नहीं देखा जो आज घनश्याम सिंह आर्य कन्या

महाविद्यालय द्वारा किया गया। मितानिन बहनों की कार्य की सराहना करते हुए

उनके द्वारा किए गए कार्य की महत्व के विषय में बताया। दयानंद शिक्षा समिति,

दुर्ग के कार्यकारी अध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह गुप्ता जी के द्वारा घोषणा किया गया

कि उरला वार्ड, दुर्ग में निवासरत ग्यारह बालिकाओं को कला एवं वाणिज्य संकाय

में स्नातक स्तर में निशुल्क शिक्षा प्रदान किया जायेगा। इस कार्यक्रम में

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मृदुला वर्मा, उपप्राचार्य श्रीमती नीतू सिंह, वरिष्ठ

प्राध्यापिका डॉ. निशा श्रीवास्तव, तथा महाविद्यालय की समस्त संकाय के

विभागाध्यक्ष उपस्थित रहें। अंत में प्राचार्य महोदया द्वारा कार्यक्रम की समाप्ति की

घोषणा की गई।

Leave a Comment