Buy Advt. Space

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

By

गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट
गरियबांद ! जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग, गरियाबंद के तत्वधान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले के खिलाड़ियों को खेलविधा से परिचय कराने, खेल के तकनिकी ज्ञान से अवगत कराने एवं उनके खेल कौशल को निखारने के उद्देश्य से 30 दिवसीय जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर, 2025 का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ 06 मई को गांधी मैदान गरियाबंद में किया गया।

इस अवसर पर श्री आशिफ मेमन उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद् गरियाबंद के मुख्य आतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर श्री सुरेन्द्र सोनटेके, श्री संदीप सरकार, रेणुका साहू, मधु देवांगन पार्षदगण, श्री टिंकू ठाकुर, श्री प्रहलाद ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर (30 दिवसीय) गरियाबंद जिला मुख्यालय एवं विकासखण्ड मुख्यालयों में आयोजित किया जा रहा है। यथा-गांधी मैदान गरियाबंद में वॉलीबॉल, फुटबॉल, खो-खो, क्रिकेट, विकासखण्ड छुरा में वेटलिफ्टिंग, बैडमिंटन, क्रिकेट, विकासखण्ड फिंगेश्वर में एथलेटिक्स, तीरंदाजी, खो-खो एवं हॉकी, विकासखण्ड मैनपुर में कबड्डी एवं वॉलीबॉल इत्यादि खेलों का उक्त स्थानों पर 30 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।


शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि श्री आशिफ मेमन ने कहा कि खेल हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है। खेल गतिविधियों से हमारे शारीरिक एवं बौद्धिक विकास होता है। श्री सोनटेके जी ने काहा कि जिला स्तरीय खेल प्रशिक्षण शिविर में प्रारंभिक स्तर के खिलाड़ी खेल के बारीकियों एवं तकनीकी ज्ञान से अवगत होते हैं, जिससे उन्हें भविष्य में उनके खेल कौशल को बढ़ाने में तथा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने में सहायता करती है। मुख्य अतिथि एवं अन्य विशेष अतिथियों ने उक्त जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल 30 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर के आयोजन हेतु जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment