Buy Advt. Space

ग्राम राकसबेड़ा मे थाना माकड़ी पुलिस द्वारा लगाया गया चलित थाना। ,उपस्थित ग्रामीणों को सायबर अपराध के संबंध मे विस्तृत जानकारी देकर किया गया जागरूक,

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! पुलिस अधीक्षक जिला कोण्डागांव श्री वायo अक्षय कुमार (भा०पु०से०) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंडागांव श्री कोशलेन्द्र देव पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोंडागांव श्री रुपेश कुमार के मार्गदर्शन में माकड़ी पुलिस द्वारा साइबर अपराध ,महिला अपराध, यातायात नियम, नशा मुक्ति, नवीन आपराधिक कानून के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए थाना माकड़ी क्षेत्र में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में आज दिनांक 12.09 .25 को सहायक उप निरीक्षक गिरीश कतलम थाना माकड़ी के नेतृत्व में ग्राम राकसबेड़ा में चलित थाना लगाकर उपस्थित सभी ग्रामीणों को विशेष तौर पर साइबर अपराध एवं साइबर अपराधों से खुद को बचाने के तरीकों के बारे में तथा महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों व यातायात नियमों का पालन करने एवं नशा मुक्ति के तहत नशीली दवाओं के खतरों के बारे में एवं भारत सरकार द्वारा लागू किए गए तीन नए कानून के संबंध मे विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया है।
उक्त कार्यक्रम मे ग्राम के ग्राम पटेल, कोटवार व गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे,

Leave a Comment