गरियाबंद! आवेदकगण समस्त ग्रामवासी एवं ग्राम पंचायत मालगांव, बारूका, कोदोबतर, घुटकूनवारा, बहेराबूड़ा मजरकट्टा, पाथरमोहदा तहसील व जिला गरियाबंद के है।
ग्राम मालगांव में वर्तमान में हाई स्कूल संचालित है तथा ग्राम मालगांव अन्य ग्रामपंचायतों के बीच में होने के कारण उक्त ग्राम मालगांव में हम हायर सेकेण्डरी स्कूल खोलवाना चाहते है वर्तमान में जिला मुख्यालय गरियाबंद में ही हायर सेकेण्डरी है जिससे बच्चों को जिला मुख्यालय में हायर सकेण्डी स्कूल होने पर मुख्य मुख्य मार्ग भारी वाहनों के आवागमन अधिक होने से आने जाने में बहुत ही परेशानी होती है.
तथा दुर्घटना का आंकशा बना रहता है, तथा जिला मुख्यालय में बच्चों के दर्ज संख्या पूर्ण होने पर भी पढ़ाई में ललायित छात्र-छात्राएँ पढ़ाई से वंचित हो जाता है।
बच्चों की परेशानियों को देखते हुए ग्राम मालगांव में हायर सेकेण्डी स्कूल खोलवाने की आदेश प्रदान करने के लिए समस्त ग्रामवासी जिला शिक्षा अधिकारी को दिए आवेदन









