कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोण्डागांव ! जिला कलेक्टर कोण्डागांव द्वारा आयोजित जिला कलेक्टर जनदर्षन जिला कोण्डागांव में ग्राम पंचायत बेचा एवं कड़ेनार के विकास के लिए विश्वनाथ देवागंन (सचिव) ग्राम पंचायत कोंगेरा को अतिरिक्त प्रभार दिलाने विषयक एक लिखित आवेदन पत्र सरपंच ग्रा.पं.बेचा धनसिंह कश्यप, कड़ेनार सरपंच श्रीमती घसनी एवं पंचगण सम्पत कोर्राम, सीताराम (उप सरपंच) जुगरु कोर्राम, संतोष, सियम कोर्राम आदि ने कलेक्टर को दिया है। दिए गए आवेदन पत्र में उल्लेख किया गया है कि ग्राम पंचायत कड़ेनार एवं बेचा आसपास में स्थित हैं।
दोनों ही ग्राम पंचायत पिछडे क्षेत्र में बसे होने के कारण दोनों ग्राम पंचायतों में निवासरत ग्रामीणजनों को जन्म-मृत्यु, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन आदि मुल भुत सुविधाओं के लिए के भटकना पडता है, परेशान रहना पड रहा है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि पिछडे क्षेत्र में बसे उपरोक्त दोनों ग्राम पंचायतों में कोई भी सचिव लंबे समय तक रहना नहीं चाहता और अच्छी सेवाएं नहीं देना चाहता है।दोनों ग्राम पंचायतों एवं उनके आश्रित ग्रामों में निवासरत लोगों को मुल भुत सुविधा उपलब्ध कराने एवं क्षेत्र के विकास के लिए एक जिम्मेदार सचिव की अति आवश्यकता है, जो ग्रामीणजनों की समस्याओं के समाधान के लिए समय-समय पर लिखा पढी कर सके। विश्वनाथ देवागंन (सचिव) से चर्चा करने पर उन्होंने उक्त दोनों पंचायतों का अतरिक्त प्रभार लेने की सहमति दिया है।
इसलिए आग्रह किया जा रहा है कि हम ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए विश्वनाथ देवागंन (सचिव) को उक्त दोनों पंचायतों का अतरिक्त प्रभार दिलवाया जाए। गौरतलब है कि ग्रामीणों ने यह लेख भी किया है कि सप्ताह में एक दिन मंगलवार साप्ताहिक बाजार के दिन जरूर ग्राम पंचायत भवन कड़ेनार में सचिव आए, उसी दिन दोनों पंचायत के समस्याओं के निराकरण के लिए ग्रामीणजन उपस्थित रहेंगे। इससे हम ग्रामवासियों को कोई आपत्ति नहीं होगी।अब देखने वाली बात होगी कि जिला प्रषासन पिछड़े क्षेत्र में बसे दोनों ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों की मांग को कब तक पुरा करते हैं।








