Buy Advt. Space

ग्राम पंचायत गोड पेंड्री में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन, गांव को स्मार्ट सिटी बनाने का संकल्प

By

ग्राम पंचायत गोडपेंड्री में चुनाव के 5 माह बाद स्वीकृत सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर निर्माण समिति के सभापति रामनाथ उर्फ पप्पू गायकवाड, पंच ताराचंद, हरिवंश, केवरा बाई देशलहरे सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

सभापति रामनाथ गायकवाड ने कहा कि आने वाले 5 वर्षों में गांव को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने के लिए कई विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। ग्रामीणों में इस पहल को लेकर उत्साह का माहौल है।

Leave a Comment