बन्नू राम यादव की रिपोर्ट
कोंडागांव ! जल जीवन मिशन के अंतर्गत गत दिवस जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम-नारना, ग्राम पंचायत- ऊंदरी में हर घर जल उत्सव समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती सरिता सोरी, सचिव श्रीमती सुशमा नाग, वार्ड पंच, मितानिन एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में ग्राम सभा का प्रस्ताव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को सौपा गया।
समारोह में जल कर राशि, सामुदायिक सहभागिता एवं स्वामित्व भावना से योजना का संचालन जैसे प्रमुख जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।इस मौके पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एसडीओ श्री किशोर कोहले, सब इंजीनियर निभा कोर्राम, जिला समन्वयक श्री प्रमोद कुमार ध्रुव एवं महादेव यदु उपस्थित थे।








