Buy Advt. Space

ग्राम गोड़मा में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत ली गई स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ग्राम वासियों ने मिलकर किया श्रमदान, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! विकासखंड फरसगांव के अंतर्गत ग्राम गोड़मा में “हर घर तिरंगा” राष्ट्रीय अभियान के तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कोण्डागांव द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छता को राष्ट्र निर्माण का अहम स्तम्भ माना गया है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए यह आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने न केवल राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट किया, बल्कि स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से शपथ भी ली।

कार्यक्रम के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, स्वच्छता बनाए रखने, सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता तथा जल संरक्षण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके बाद ग्रामवासियों ने इन मुद्दों पर अमल करने तथा अन्य लोगों को भी प्रेरित करने की शपथ ली। कार्यक्रम के उपरांत ग्रामवासियों द्वारा पंचायत भवन, विद्यालय परिसर एवं ओवरहेड टैंक क्षेत्र की सफाई की गई। साथ ही, इन स्थानों पर वृक्षारोपण कर स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

इस अवसर पर ग्राम सरपंच श्रीमती सरस्वती पोयाम ने कहा कि स्वच्छ और सुजल गांव ही समृद्ध और स्वस्थ भविष्य की नींव रखते हैं। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम अपने गांव को न केवल स्वच्छ रखें, बल्कि पर्यावरण और जल स्रोतों की भी रक्षा करें। इस अवसर पर जल जीवन मिशन कोण्डागांव की टीम से सुहानी बक्शी, हेमलता यादव, मितलेश साहू, श्यामलाल कोर्राम एवं स्वच्छ भारत मिशन से सुधीर बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Comment