Buy Advt. Space

ग्राम आमगांव में विकासखंड स्तरीय पशु मेला सह प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! पशुधन विकास विभाग उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें जिला कोंडागांव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव वर्ष 2025 के अवसर पर 17 अक्टूबर 2025 को ग्राम आमगांव में विकासखंड स्तरीय पशु मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें पशु प्रदर्शनी के सात विभिन्न वर्गों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार विभाग द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी के द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जनपद पंचायत फरसगांव अध्यक्ष श्री मानकू राम नेताम, उपाध्यक्ष श्री जद्दू राम नाग, जनपद क़ृषि स्थायी समिति के सभापति श्री मति लीलावती नेताम, जनपद सदस्य श्रीमति बुधयारीन दुग्गा, जनपद सदस्य श्री विजय मरकाम एवं श्री हेमचंद देवांगन, श्री सिदराय सलाम की गरिमामयी उपस्थिती में कार्यक्रम संपन्न हुआ। पशु प्रदर्शनी दुधारू गाय की श्रेणी में हेमचंद कुंवर को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।

इसी प्रकार बकरा, बकरी की श्रेणी में सुघनतिन को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी उपसंचालक डॉ. एम बी सिंग, डॉ सुरेन्द्र कुमार नाग वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, नोडल अधिकारी डॉ सुमन उइके, डॉ प्रियंका ठाकुर, डॉ अनिल कटरावत, डी पी साहू, महेश नाग, दीपेश बिस्वास, सी के कौशिक, चन्दन नाइक, अशोक तिवारी, मनोज नेताम तथा बड़ी संख्या में पशु पालक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment