बिलासपुर। जिले के हिर्री थाना क्षेत्र से गौवंश कटाई का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक अधेड़ व्यक्ति को गौवंश का मांस काटते हुए पकड़ लिया गया। मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया और गुस्साई भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
सूचना मिलते ही हिर्री पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और भीड़ के बीच से आरोपी को सुरक्षित हिरासत में लिया। पुलिस ने मौके से गौवंश का मांस भी जब्त कर लिया है।
आरोपी गिरफ्तार
डीएसपी रश्मित कौर चावला ने बताया कि आरोपी की पहचान विदेशी मेहर के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कानूनी कार्रवाई जारी
फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। वहीं, इस घटना से ग्रामीणों में रोष का माहौल बना हुआ है।
गौवंश कटाई करते अधेड़ पकड़ा गया, भीड़ ने की पिटाई – पुलिस ने किया गिरफ्तार








