Buy Advt. Space

गोवर्धन सेवा समिति यादव समाज मनाने जा रहा है श्री राधा कृष्ण मंदिर का 25 वां स्थापना वर्ष गाठ

By
Last updated:

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! कोंडागांव गोवर्धन सेवा समिति यादव समाज की बैठक दिनांक 2 नवम्बर दिन रविवार को श्री राधा कृष्ण मंदिर में रखी गई थी जिसमे सर्व सम्मति से कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रजत जयंती मनाने का प्रस्ताव पारित किया गया है जिसमे मंगलवार समय सुबह 8 बजे से अखण्ड रामायण पाठ का शुभारंभ कर बुधवार को 8 बजे हवन पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया जाएगा आगे जानकारी देते हुए समाज के वरिष्ठ संरक्षक प्रेमनाथ यादव ने बताया कि मंदिर का निर्माण सन 2000 में किया गया था जिसके कारण 5 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रजत जयंती मनाई जाएगी वही इस अवसर पर सभी भक्तजन मंदिर में उपस्थित हो कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आव्हान किया है ।

Leave a Comment