Buy Advt. Space

गुरुकुल विद्यापीठ जालबांधा के दो छात्रों ने मारी बाजी: जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ चयन

By

खैरागढ़ से रवि गहने की रिपोर्ट
जालबांधा ! श्री गुरुकुल विद्यापीठ स्कूल जालबांधा अंग्रेजी माध्यम में अध्यनरत छात्र सांई प्रसाद पिता राम निवास प्रसाद एवं करन कुमार बंजारे पिता  नीलकंठ बंजारे ने कक्षा छठवीं के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ की परीक्षा में सफलता प्राप्त किये है । शाला परिवार की ओर से बहुत-बहुत बधाई दिया गया ।

विद्यालय के प्राचार्य का कहना है कि बच्चों एवं शिक्षकों की कड़ी मेहनत के कारण हम यह लक्ष्य को प्राप्त कर सके है । आने वाले वर्ष में जवाहर नवोदय विद्यालय की तैयारी और अधिक जोर-शोर से कराया जाएगा ताकि शत् प्रतिशत बच्चों का नवोदय में चयन हो सके। ग्रामीण अंचल के बच्चों को बेहतर शिक्षा एवं संस्कार के साथ आगे बढ़ाना ही स्कूल का लक्ष्य है और इसी तरह  निरंतर लगातार प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Comment