ब्यूरो नूतन साहू गरियाबंद। पुलिस ने नशे के कारोबार पर एक और बड़ी चोट करते हुए 196.120 किलो ग्राम गांजा के साथ चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो लग्जरी कार (इनोवा और बलेनो), चार मोबाइल फोन और अन्य सामान सहित कुल 40 लाख 81 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है।
सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस और स्पेशल टीम ने मालगांव में मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की चेकिंग की। पुलिस को देखकर आरोपी फिल्मी स्टाइल में भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन टीम की सतर्कता से चारों को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी –
मिथुन झारिया (27), जबलपुर, म.प्र.
सुमित सामासी (27), जबलपुर, म.प्र.
आयुषी मिश्रा (20), जबलपुर, म.प्र.
कौशल सिंह (36), भिलाई, छत्तीसगढ़
जप्त सामग्री –
196.120 किलो गांजा – कीमत 19.63 लाख रुपए
इनोवा और बलेनो कार – कीमत 21 लाख रुपए
4 मोबाइल – कीमत 18 हजार रुपए
कुल कीमत – 40 लाख 81 हजार रुपए
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया है। जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी मिथुन झारिया पर जबलपुर में पहले से चोरी, मारपीट, जुआ और आबकारी एक्ट सहित 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने इसे बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गरियाबंद: 196 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, ₹40 लाख से अधिक का माल जब्त








