Buy Advt. Space

गरियाबंद में 29 से 31 अगस्त तक राष्ट्रीय खेल दिवस का भव्य आयोजन

By


ब्यूरो नूतन साहू गरियाबंद ।खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा कलेक्टर श्री बी.एस. उइके के मार्गदर्शन में इस वर्ष भी स्व. मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन जिला मुख्यालय गरियाबंद में बड़े पैमाने पर किया जाएगा।

प्रभारी खेल अधिकारी श्री नवीन भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2019 में 29 अगस्त को फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की थी। उसी के अनुरूप इस वर्ष भी 29 से 31 अगस्त 2025 तक राष्ट्रव्यापी खेल और फिटनेस गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम का विवरण:

29 अगस्त 2025 – पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल मैदान में

कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी व मनोरंजनात्मक खेल प्रतियोगिताएँ

खेल से जुड़े विषयों पर वाद-विवाद एवं फिटनेस टॉक प्रतियोगिता


30 अगस्त 2025 – इंडोर बैडमिंटन हॉल

बैडमिंटन प्रतियोगिता


31 अगस्त 2025 – गांधी मैदान, गरियाबंद

Sundays on Cycle कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली (प्रातः 8:00 बजे से)



विशेष आकर्षण:

जिले के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त खिलाड़ियों का सम्मान

महाविद्यालय एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी

जिला खेल संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति


राष्ट्रीय खेल दिवस के इस आयोजन का उद्देश्य न केवल खेल भावना और फिटनेस को बढ़ावा देना है, बल्कि युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है।

Leave a Comment