Buy Advt. Space

गरियाबंद में भाजपा और कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन सैकड़ो समर्थकों साथ निकले प्रत्याशी  150 मीटर की दूरी पर आमने-सामने दिखी सियासी टक्कर

By

गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट



गरियाबंद ! गरियाबंद नगर पालिका चुनाव को लेकर गरियाबंद में आज भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपनी ताकत का जोरदार प्रदर्शन किया अध्यक्ष और पार्षद पद के प्रत्याशी सैकड़ो समर्थको के साथ ढोल नगाड़ों की गूंज में नामांकन दाखिल करने पहुंचे दिलचस्प नजारा तब देखने को मिले जब दोनों दलों की रैली में 150 मीटर के फैसले पर आमने-सामने नजर आई जिससे चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया।
बीजेपी आगे कांग्रेस पीछे सड़कों पर दिखी सियसी जंग
भाजपा प्रत्याशी जनसैलाब के साथ कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुई भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश दिखाई दिया
वही ठीक 150 मीटर पीछे कांग्रेस के भी उतना ही भवय जुलुस था कांग्रेस के कार्यकर्ता भी पूरे जोश के साथ पार्टी के झंडे लहराते और नारे लगाते हुए शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे



गरियाबंद की सियासत में रोमांचक चरम जनता किसके साथ

मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है और इस चुनावी महायुद्ध में भाजपा और कांग्रेस ने अपनी ताकत झोंक दी है बड़ा सवाल यह है कि गरियाबंद की जनता किसे समर्थन देगी नजरे मतदाताओं के रूख पर टिकी है

Leave a Comment