पितेश्वर हरपाल गरियाबंद। शहर के वार्ड नंबर 7 रावणभाठा स्थित कृषि उपज मंडी के सामने सोमवार सुबह एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव मिला। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष के बीच है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि मृतक के परिजनों का पता चल सके।


प्रारंभिक जांच में हत्या या दुर्घटना की आशंका से इंकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।








