Buy Advt. Space

गरियाबंद प्लेसमेंट कैंप: 210 साक्षात्कार, 22 युवाओं का चयन

By

पितेश्वर हरपाल गरियाबंद । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के तत्वाधान में आज 26 सितम्बर को रोजगार कार्यालय परिसर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक चला।

कैंप में निजी क्षेत्र के तीन प्रतिष्ठानों से प्राप्त कुल 686 रिक्त पदों के विरुद्ध 210 आवेदक साक्षात्कार के लिए पहुंचे। इनमें से 22 आवेदकों का तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर तत्काल चयन किया गया।

चयनित अभ्यर्थियों को कलेक्टर बी.एस. उइके ने अपने कार्यालय कक्ष में नियुक्ति पत्र प्रदान किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। वहीं, शेष पदों पर अन्य दो कंपनियों द्वारा 15 दिनों के भीतर कौशल परीक्षा और साक्षात्कार के बाद अंतिम चयन किया जाएगा।

Leave a Comment