Buy Advt. Space

गरियाबंद पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 09 बाइक समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

By

गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट
छुरा। गरियाबंद जिले की छुरा पुलिस और स्पेशल टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई 09 मोटरसाइकिल बरामद करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त वाहनों की कुल कीमत लगभग 6 लाख रुपये आंकी गई है।

कार्रवाई का विवरण:

थाना छुरा क्षेत्र में अप्रैल और मई 2025 के दौरान लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच तेज की। आरोपी थनवार बंजारे के घर तलाशी के दौरान चोरी की बाइक मिलने पर पुछताछ की गई। उसने अन्य चार साथियों गजेन्द्र नेताम, टीकम आडिल, डिगेश बंजारे और कृष्णा शर्मा के साथ मिलकर चोरी की वारदातें कबूल कीं।

गिरोह ने छुरा, पाण्डुका, फिंगेश्वर और ओडिशा के लखना थाना क्षेत्र से बाइकें चोरी की थीं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी छुरा और स्पेशल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी तत्परता से जिले में बाइक चोर गिरोह पर बड़ी चोट पड़ी है।

गिरफ्तार आरोपी:

1. टीकम आडिल (25), गादीकोट, छुरा


2. कृष्णा शर्मा (21), संजय नगर, छुरा


3. थनवार बंजारे (28), आवासपारा, छुरा


4. गजेन्द्र नेताम (22), गादीकोट, छुरा


5. डिगेश बंजारे (32), चरौदा, फिंगेश्वर



गरियाबंद पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Leave a Comment