Buy Advt. Space

गरियाबंद पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपी और एक नाबालिग को किया गिरफ्तार

By



पितेश्वर हरपाल गरियाबंद। थाना राजिम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुने मकान से सोने के जेवर और नगदी रकम चोरी करने वाले तीन आरोपियों सहित एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है।

मामला 28 अगस्त 2025 का है, जब प्रार्थी कोमलराम सोनकर (उम्र 44 वर्ष), निवासी बकली, थाना राजिम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 27 अगस्त की रात परिवार को लाने अपने ससुराल गया हुआ था। अगले दिन सुबह लौटने पर उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और पीछे का दरवाजा खुला पड़ा है। परिजनों के साथ जांच करने पर पता चला कि फैंसी दुकान और मुख्य कमरे का गोदरेज तोड़कर अज्ञात चोरों ने ₹67,000 नगदी और करीब ₹70,000 मूल्य के दो सोने की चैन समेत कुल ₹1,37,000 की चोरी कर ली है।

प्रार्थी की शिकायत पर थाना राजिम में अपराध क्रमांक 262/2025 धारा 305, 331(4) भा.दं.सं. के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तकनीकी व मुखबिर की मदद से आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई को टीम की सतर्कता और त्वरित कार्यवाही का परिणाम बताया है। वहीं, आरोपियों से चोरी का माल बरामद कर आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment