गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट
गरियाबंद! आज दिनांक 28.01.25 को पुलिस अधीक्षक की दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में गरियाबंद जिले में फिंगरप्रिंट तकनीक के उपयोग एवं अपराधों के निराकरण में इसकी भूमिका को मजबूत करने हेतु गरियाबंद जिले के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल) धीरेंद्र पटेल व सभी थाना प्रभारी एवं विवेचना अधिकारी व संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को फिंगरप्रिंट तकनीक के नवीनतम विकास के बारे में जानकारी देना और अपराध स्थल पर प्राप्त फिंगरप्रिंटों का वैज्ञानिक तरीके से विश्लेषण करने की क्षमता विकसित करना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट राकेश नरवरे द्वारा फिंगरप्रिंट लेने, संरक्षित करने ,घटना को सुरक्षित कैसे रखें आरोपी/मृतक व्यक्ति का फिंगरप्रिंट लेने संबंधी नेफ़िस सिस्टम, चांस प्रिंट उबरना और डेटाबेस में संग्रहित करने की विधि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि फिंगरप्रिंट तकनीक अपराधों का खुलासा करने में एक महत्वपूर्ण साधन है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से पुलिस अधिकारियों को अपराधियों को पकड़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को इस प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।








