पीतेश्वर हरपाल गरियाबंद। कलेक्टर बी.एस. उइके ने आज जनदर्शन में जिलेभर से आए लोगों की समस्याएं और मांगों को गंभीरता से सुना। इस दौरान कुल 45 आवेदनों पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का त्वरित और प्राथमिकता से निराकरण किया जाए।
जनदर्शन में विभिन्न ग्रामीणों और शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। इनमें बंदोबस्त नक्शा त्रुटि सुधार, वन पट्टा वापस दिलाने, मूल निवास प्रमाण पत्र बनाने, रोजगार उपलब्ध कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, सीमांकन कराने और दिव्यांग पेंशन राशि प्रदान करने जैसी प्रमुख मांगें शामिल थीं।
कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी आवेदन को लंबित न रखा जाए और तय समयसीमा में समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए।
गरियाबंद कलेक्टर ने जनदर्शन में 45 शिकायतें सुनीं, त्वरित निराकरण के निर्देश








