कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोण्डागांव ! राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज विकासनगर स्टेडियम का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों के अनुरूप सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।








