Buy Advt. Space

गणतंत्र दिवस की धूम गरियाबंद जिला छत्तीसगढ़ के पुलिस परेड ग्राउंड में राजनांदगांव के सांसद संतोष पांण्डेय ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी ।

By

नूतन साहू की रिपोर्ट


गरियाबंद! गणतंत्रता हमारे आज़ादी की एक आहुति का परिणाम है । वो फौजी, वो सैनिक, शिपलासहार वो,महात्मा, वो नेता वो महापुरुष, वो राजा वो मंत्री वो वजीर, हिंदू, मुस्लिम, सिख ईसाई,, भगत,शिवा, चंद्रशेखर, गांधी, टैगोर, खुदीराम, सुभाष जैसे और अन्य देश के प्रति अपने प्राणों की आहुति देने पर ही हमें ये आज़ादी मिली है ।

कुछ लोग हो है जो इसका महत्व नहीं समझते है परंतु जो समझते है वो इस पर्व पर अपना और क्रांतिकारी को अपना स्तुति देते है । इस लड़ी कि श्रृंखला में आज 26 जनवरी 2025 में गरियाबंद पुलिस परेड ग्राउंड में माननीय सांसद महोदय संतोष पांडे राजनांदगांव जी के मुख्य आतिथ्य के शुभ हाथों से तिरंगा फहराया गया । 

कलेक्टर महोदय दीपक अग्रवाल की संरक्षित में सांसद संतोष पांडे जी ने शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को शॉल और श्री फल भेंट कर सम्मानित किया । इस कार्यक्रम की रूपरेखा की रेखांकित जिला पुलिस दल के पुलिस अधीक्षक निखिल राखेजा जी के साथ साथ पूरे गरियाबंद जिला ब्लॉक के थाना प्रभारी अधिकारी सम्मिलित थे।

सांस्कृति प्रोग्राम शासकीय अर्ध शासकीय विद्यालयों के द्वारा आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधि के संग जन मानस की भीड़ कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रही थी। विभागीय जनदर्शन में अपने अपने प्रोग्रामर के तहत झांकियां प्रस्तुत किए गए थे, जो कि एक सबक और ज्ञान योग्य था।

छात्र छात्राएं विभिन्न पोशाकों में मन मोह लेने वाले नृत्य कला पेश किए जिसमें छत्तीसगढ़ी गीत डारा लोर ग़ हे,, महुआ झरे रे हिंदी देश भक्ति गीत तेरा जलवा जलवा  आदिवासी नृत्य इन सभी ने समा बांध लिया था। देश भक्त की गाथा का गुणगान की महत्ता का बखान पूर्ण और स्वरूप दिखाई दिया।

Leave a Comment