दीनदयाल यदु/जिला ब्यूरो चीफ खैरागढ़
खैरागढ़ ! से धमधा की ओर जा रही एक बड़ा गाड़ी, जो केले से भरी थी, संडी के अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना तेज रफ्तार में हुई और गाड़ी मोड़ पर मुड़ते समय नियंत्रण खो बैठी गनीमत रही कि घटना स्थल पर कोई अन्य व्यक्ति नहीं था, वरना यह एक बड़ी दुर्घटना बन सकता था। घटना से पहले ही इस मार्ग पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जो इस क्षेत्र की सुरक्षा पर सवाल उठाती हैइस घटना में गाड़ी के ड्राइवर और कंडक्टर दोनों बुरी तरह घायल हो गए हैं।
उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति की जानकारी ली जा रही है खैरागढ़-धमधा मार्ग पर इन दिनों बड़ी और छोटी गाड़ियों की आवाजाही बढ़ गई है।
यातायात के इस दबाव के बीच सड़क हादसों में वृद्धि देखने को मिल रही है। स्थानीय प्रशासन को इस पर ध्यान देने की जरूरत है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके सड़क सुरक्षा की इस तरह की दुर्घटनाओं से बचने के लिए सड़क सुरक्षा उपायों को लागू करना जरूरी है। अंधे मोड़ों पर संकेतक और स्पीड ब्रेकर लगाने से वाहन चालकों को सावधानी बरतने में मदद मिल सकती है इस घटना ने फिर से सड़क सुरक्षा के मुद्दे को उजागर किया है।
स्थानीय निवासियों और प्रशासन को मिलकर इसे गंभीरता से लेना होगा ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।








