दीनदयाल यदु/जिला ब्यूरो चीफ
खैरागढ़ ! थाना ठेलकाडीह के मदनपुर गांव में एक युवक ने गाँव के बहार बबूल पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी. police ने सव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है .
ग्राम मदनपुर निवासी ललित कुमार वर्मा 27 वर्ष ने अपने खेत के बबुल पेड़ में फांसी लगा ली। ललित सुबह 6 बजे उठा अपनी किराना दुकान खोला और 2-3 ग्राहकों को सामान देने के बाद खेत की ओर चला गया।
इसके बाद ग्रामीणों ने उसे 6 : 30 बजे के आसपास पेड़ से लटकते हुए देखा।पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
घटना के कारणों की जांच की जा रही है।ग्रामीणों में शोक की लहरमदनपुर गांव के लोगों में ललित कुमार वर्मा की मौत के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। वह एक अच्छे व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे।








