Buy Advt. Space

खैरागढ़-जालबांधा में चोरी की घटनाओं का सिलसिला जारी, अब अनाज व्यापारी की दुकान से बाइक पार

By
Last updated:




रवि गहने ;खैरागढ़-जालबांधा में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। ताज़ा मामला 9 अगस्त की रात का है, जब बाजार चौक स्थित अनाज व्यापारी विनोद चोपड़ा की दुकान के बाहर खड़ी एक ग्लैमर बाइक (नंबर CG 08 AA 3466) को दो नकाबपोश चोर उड़ा ले गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चोर रेनकोट पहने थे और बड़ी ही चालाकी से मौके पर पहुंचे। कुछ ही मिनटों में बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले, 8 अगस्त की रात, शासकीय स्कूल जालबांधा में भी चोरी की वारदात हुई थी, जिसमें लैपटॉप और नगदी रकम चोरी कर ले जाई गई थी।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और लोग पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Comment