Buy Advt. Space

खैरागढ़ केकरजबोर्ड मोड़ के पास सुबह एक तेज रफ़्तार तवेरा वाहन ने 3 लोग जोरदार टक्टर मार दी.. गंभीर रूप से घायल हो गए

By

खैरागढ़ से रवि गहने की रिपोर्ट

खैरागढ़ ! जालबांधा के पास केकरजबोर्ड मोड़ के पास  केकराजबोर्ड निवासी रोज़ की तरह अपने काम पर खैरागढ़ आ रहे तीन लोग को मंगलवार कि सुबह एक तेज रफ़्तार तवेरा वाहन ने जोरदार टक्टर मार दी । हासदे में बाइक सवार लक्ष्मी बाई कुर्रे  उम्र 52 ललेश कुमार 21 आशीष जांगड़े 17 वर्ष और महिला का नाती गंभीर रूप से घायल हो गए जानकारी के अनुसार किराना दुकान में काम करने खैरागढ़ आ रहे थे 

वहीं लक्ष्मी बाई अपने पारिवारिक काम  सलोनी जा रहे थे और लक्ष्मी बाई अपने साथ अपने नाती को लेकर निकली थी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक  वाहन नंबर CG 07 BD 4347 तवेरा तेज रफ़्तार तवेरा खैरागढ़ तरफ आ से रही थी और अनियंत्रित होकर बाईक को जबरदस्त टक्टर मार दी गंभीर स्थिति को देखते हुएं निजी वाहन से तत्काल सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया

जहां सभी का ईलाज चल रहा हैं स्थानीय लोगों ने बताया कि हासदे के बाद तवेरा वाहन चालक कुछ देर तक अस्पताल में सहयोग देने  के बहाने रहा जैसे मौका मिला वाहन चालक फरार हो गया  वाहन चालक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई हैं जिससे पीड़ित परिवार परेशान है

Leave a Comment