कोंडागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोण्डागांव ! जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी कोण्डागांव अंतर्गत प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से संचालित मेशन जनरल (राजमिस्त्री), शटरिंग कारपेंटर, टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर, इलेक्ट्रीशियन एवं रिटेल कोर्सों में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु 14 वर्ष से 45 वर्ष तक के हितग्राहियों से 25 नवम्बर 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह निदेशक ने बताया कि कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु इच्छुक आवेदक कार्यालय जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी, खुटडोबरा रोड़ डोंगरी पारा में पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 7000433319 पर संपर्क कर सकते हैं।








