Buy Advt. Space

कोरबा में दर्दनाक हादसा: तीन पुलिसकर्मियों के बच्चों की तालाब में डूबकर मौत

By



कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां पुलिस लाइन में पदस्थ तीन पुलिसकर्मियों के बेटे तालाब में नहाने गए थे, जहां डूबने से उनकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

नहाने गए थे तालाब, नहीं लौटे घर

जानकारी के अनुसार, पुलिस लाइन कोरबा में पदस्थ रामेश्वर ठाकुर का 9 वर्षीय पुत्र युवराज सिंह, जलसा लकड़ा का बेटा आकाश लकड़ा और अयोध्या जगत का 12 वर्षीय पुत्र प्रिंस जगत पास के रिश्दी तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान तीनों गहराई में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।

पुलिस महकमे में मातम

घटना की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारी तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे। मृत बच्चों के परिजनों को सांत्वना देने के साथ ही पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली।

पूरे इलाके में शोक

मासूम बच्चों की मौत से न केवल पुलिस परिवार, बल्कि पूरे इलाके में गम का माहौल है। घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

Leave a Comment