Buy Advt. Space

कोंडागांव जिले में 30 सितम्बर तक होगा डिजिटल क्रॉप सर्वे

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कलेक्टर ने कोदागांव में सर्वे कार्य का किया निरीक्षण

किसानों की वास्तविक फसल स्थिति दर्ज कर योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल

कोंडागांव ! जिले की सभी तहसीलों में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। 15 अगस्त से आरंभ हुआ यह सर्वे 30 सितम्बर तक चलेगा। सर्वे का उद्देश्य किसानों की वास्तविक फसल स्थिति का आकलन कर उन्हें राज्य और केंद्र शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाना है। साथ ही यह पहल खेती को नई तकनीक से जोड़कर पारदर्शिता और किसानों की आय वृद्धि की दिशा में अहम कदम साबित होगी।


कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना ने बुधवार को ग्राम कोदागांव पहुंचकर चल रहे सर्वे कार्य का निरीक्षण किया और सर्वे प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली।


फील्ड स्तर पर सर्वेयर खेत में जाकर फसल की स्थिति का विवरण एग्रीटेक एप में दर्ज कर रहे हैं और साथ ही फसल का फोटो अपलोड कर रहे हैं। इन प्रविष्टियों का सत्यापन बाद में पटवारी और वरिष्ठ अधिकारी करेंगे, जिससे फसल और भूमि संबंधी जानकारी का सटीक मूल्यांकन हो सकेगा।


खरीफ वर्ष 2025-26 हेतु कोंडागांव जिले के कुल 281 ग्रामों में 34 हजार खसरों का सर्वे किया जाना है। इसके लिए स्थानीय 12वीं पास युवाओं को सर्वेयर के रूप में चुना गया है। इन्हें डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया गया है, जिससे युवा अपने मोबाइल के माध्यम से सर्वे का कार्य कर रहे हैं, और उन्हें प्रति खसरा 10 रुपये मानदेय देने मिल रहा है।

Leave a Comment