कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोण्डागांव !आचार्य श्री नानेश पुण्य स्मृति दिवस आचार्य भगवन श्री राम लाल जी म सा के आचार्य पद दिवस के अवसर पर जैन समता परिवार द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें पुरुष के साथ महिलाये ने भी बढ चढ़ कर रक्तदान किया l जिसमें जिला अस्पताल में 20 यूनिट रक्तदान किया गया l शासन दीपिका पूज्य श्री श्रुतशीला जी म सा, जिनेन्द्र प्रभा जी म,सा, प्रतिक्षा श्री जी म सा, सुपदम श्री जी म सा आदि ठाना 4 के पावन सानिध्य में चातुर्मास अपने अर्ध पड़ाव को पार करके अब अपने समापन की ओर अग्रसर है।
चातुर्मास में चल रहे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के अंतर्गत “धार्मिक ज्ञान-ध्यान दिवस” के रूप में प्रातः 6.15 से 7.15 बजे तक समता शाखा और आराधना दिवस एवं 8,30 बजे को प्रवचन 2बजे महिलाएं एवं पुरुष वर्ग धर्मचर्चा का आयोजन किया जाता है जैन समाज सभी सपरिवार सहित बढ़ चढ़ कर उपस्थिति दे रहे।
आज के रक्त दान शिविर ने विजय लाल कोटड़िया मनोज जैन, जितेंद्र सुराना, मुकेश सुराना ,सुरेश संचेती ,उत्तम गोलछा ,मनीष जैन, पूर्वा सुराना ,रूपाली सुराना नीता जैन , निधी जैन, सुनील सुराना, श्रेयांश संचेती, सौम्या सुराना,दर्शन सुराना, हेमंत चोपड़ा उन्नति जैन ,मौलिक संचेती, हर्ष जैन मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहेl








